भारत में पहला पेंग्विन का जन्म

  • जिस दिन भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था उसी दिन के शाम 8 बजे मुंबई के भायखला जैविक उद्यान (वीरमाता जीजाबाई) में भारत का पहला पेंग्विन का जन्म हुआ। स्वतंत्रता दिवस के दिन जन्म होने के कारण इसे पेंग्विन को ‘द फ्रीडम बेबी’ के नाम से पुकारा जा रहा है।
  • इस फ्रीडम बेबी को जन्म दिया फ्लिपर नामक मादा हमबोल्ट पेंग्विन ने। इसके पिता हैं मोल्ट।
  • दरअसल दो वर्ष पहले इस जैविक उद्यान में सात हमबोल्ट पेंग्विन को जोड़ों में रखा गया था। ये जोड़े थे; डोनाल्ड एवं डेजी, ओलिव एवं पोपेये तथा फ्लिपर एवं मोल्ट। बबल्स अकेला रहा। परंतु इनमें से फ्लिपर एवं मोल्ट ने ही प्रजनन के द्वारा बच्चे को जन्म दिया। फ्रिलपर ने 5 जुलाई को अंडा दिया था।
  • मोल्ट की उम्र तीन साल है जबकि फ्लिपर की उम्र साढ़े चार साल है।
  • फ्रीडम बेबी का लिंग जानने के लिए उसका डीएनए परीक्षण किया जाएगा।
  • मुंबई स्थित भायखला जैविक उद्यान को जीजामाता उद्यान भी कहा जाता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *