कर्नाटक में फॉल आर्मीवॉर्म का हमला

Fall Armyworm (Photo: USAID)
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने जुलाई माह में कर्नाटक के चिक्बाल्लबुर जिला में हमलावर कृषि कीड़ा ‘फॉल आर्मीवार्म’ (Spodoptera frugiperda) की मौजूदगी के प्रति चेतावनी जारी की है।
  • मूल रूप से दक्षिण अमेरिका का यह केटरपिलर कीड़ा ( (Fall Armyworm ) मक्का के फसल को अपना निशाना बनाती है। अफ्रीका में वर्ष 2016 में यह कीड़ा मक्का के फसल को अपना निशाना बना चुकी है जहां यह फसल 300 मिलियन लोगों को भोजन उपलब्ध कराता है।
  • एशिया में पहली बार यह कीड़ा कर्नाटक में मिली है।
  • हालांकि इस कीड़ा का मुख्य भोजन मक्का की फसल है परंतु यह सब्जियों, चावल, गन्ना जैसी फसलों को भी अपना निशाना बना सकती है जो चिंता की मुख्य वजह है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार फॉल आर्मीवॉर्म के खिलाफ प्रथम रक्षा पंक्ति लैम्ब्डासिहलोथ्रीन (lambdacyhalothrin) नामक कीटनाशक है। नोमुराईरिलेयी (Nomuraearileyi) नामक कवक प्रजाति भी इस कीड़ा को संक्रमित कर इसे नुकसान पहुंचा सकती है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *