गणितज्ञ प्रोफेसर एम.एस. नरसिम्हन का निधन

प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रोफेसर एम.एस. नरसिम्हन (Professor MS Narasimhan) का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोफेसर एम.एस. नरसिम्हन के निधन पर दुख प्रकट किया है।

  • नरसिम्हन-शेशाद्री प्रमेय (Seshadri theorem) के लिए जाने जाने वाले, गणितज्ञ विज्ञान के क्षेत्र में किंग फैज़ल अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय थे।
  • लोयोला कॉलेज, चेन्नई से और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, बॉम्बे से स्नातक नरसिम्हन ने मुंबई विश्वविद्यालय से पीएचडी डिग्री प्राप्त की थी।
  • एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,”प्रोफेसर एम.एस. नरसिम्हन एक असाधारण गणितज्ञ के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने इस क्षेत्र में समूचे विश्व पर उल्लेखनीय प्रभाव छोड़ा। उन्होंने गणित से अलग भी ऐसे कार्य किए जो उनकी अलग पहचान स्थापित करते हैं। उनके निधन पर मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं। ॐ शांति”।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *