जहाजरानी मंत्रालय का नया नाम पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मंडाविया ने 12 नवंबर 2020 को नई दिल्ली में जहाज़रानी मंत्रालय के नए नामकरण की पट्टिका का अनावरण किया तथा मंत्रालय के सभी अधिकारियों सहित बंदरगाहों और मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रमों के सभी कर्मचारियों को संबोधित किया।

  • जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर अब पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय रखा गया है।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2020 को गुजरात में हज़ीरा और घोघा के बीच रो-पैक्स जलमार्ग सेवा के उद्घाटन समारोह को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए जहाज़रानी मंत्रालय का नाम बदलने की घोषणा की थी।
  • बदले हुए नए नाम के साथ, मंत्रालय जलमार्ग और तटीय शिपिंग के विकास पर अतिरिक्त ध्यान केंद्रित करने जा रहा है। लगभग 1400 किलोमीटर जलमार्ग पहले ही पूरी तरह से विकसित हो चुका है और अतिरिक्त 1000 किलोमीटर प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *