टोक्यो पैरालिम्पिक-भारत ने जीते 19 पदक

टोक्यो पैरालिम्पिक में भारत ने पांच स्‍वर्ण, आठ रजत और छह कांस्‍य सहित कुल 19 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया है। 24 अगस्‍त से शुरू हुए पैरालिम्पिक खेल 5 सितम्बर को समाप्‍त हो गया।

  • समापन समारोह में निशानेबाज अवनि लेखरा भारत की ध्‍वजवाहक थीं। अवनि पैरालिम्पिक खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। पदक तालिका में भारतीय 24वें स्थान पर रहा।
  • तोक्यो पैरालिम्पिक में अंतिम दिन 5 सितम्बर को भारत ने एक स्‍वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पुरुष सिंगल्‍स में कृष्‍णा नागर ने फाइनल में हांगकांग के मान काई चू को हराकर स्‍वर्ण देश के नाम किया। इससे पहले गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी सुहास यथिराज ने बैडमिंटन में रजत पदक जीता।
  • लेखरा ने आर-2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 में कांस्य पदक जीता, वहीँ भाला फेंकने वाले सुमित अंतिल, शटलर (बैडमिंटन) प्रमोद भगत, कृष्णा नागरऔर निशानेबाज मनीष नरवाल ने भी स्वर्ण पदक जीते। चीन 207 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, इसके बाद 124 पदक जीतकर ग्रेट ब्रिटेन दूसरे स्थान पर रहा ।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *