पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती

भारत के उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने 28 जून को पूर्व प्रधानमंत्री, श्री पी वी नरसिम्हा राव को उनकी जन्मशती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक ऐसे “महान व्यक्ति” के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने आर्थिक सुधारों का बीड़ा उठाया था।

  • देश में लाइसेंस राज को समाप्त करने का श्रेय श्री राव को देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे भारत के आर्थिक उदारीकरण के निर्माता थे।
  • यह श्री राव ही थे जिन्होंने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत के प्रवेश को सुविधा जनक बनाया।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी वी नरसिम्‍हा राव की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
  • श्री पी. रंगा राव के पुत्र श्री पी.वी. नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर में हुआ था। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय एवं नागपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की। श्री पी.वी. नरसिंह राव के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं।
  • विदेश मंत्री के रूप में श्री नरसिंह राव ने अमेरिका, यू.एस.एस.आर, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, वियतनाम, तंजानिया एवं गुयाना जैसे देशों के साथ हुए विभिन्न संयुक्त आयोगों की भारत की ओर से अध्यक्षता की।
  • वे देश के 10 वें प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। ‘लाइसेंस राज’ की समाप्ति और भारतीय अर्थनीति में खुलेपन उनके प्रधानमंत्रित्व काल में ही आरम्भ हुआ। ये आन्ध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *