बैंडटेल स्कोर्पियोफिश-भारत में पहली बार दुर्लभ मछली की खोज


वैज्ञानिकों ने पहली बार भारतीय जल में मछली की ऐसी प्रजाति की खोज की है जो अपना रंग बदलने के लिए जानी जाती है।

बैंडटेल स्कोर्पियोफिश (Bandtail scorpionfish: Scorpaenospsis Neglecta) नामक मछली की इस प्रजाति को मन्नार की खाड़ी में सेतुकराई तट के पास खोजा गया है।

इस मछली को केंद्रीय मात्स्यिकी शोध संस्थान (CMFRI: Central Marine Fisheries Research Institute) के वैज्ञानिकों ने खोजा है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक शिकारियों से बचने के लिए तथा शिकार करने के लिए यह मछली आसपास के माहौल के अनुरूप अपना रंग बदल लेती है।

मछली की अन्य प्रजातियों के विपरीत बैंडटेल स्कोर्पियोफिश अपने शिकार करने के लिए आंखों के बजाय अपनी संवेदी प्रणाली का उपयोग करती है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *