भारत के पूर्व महान्यायवादी सोली सोराबजी का निधन

भारत के पूर्व महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) सोली सोराबजी का 91 वर्ष की आयु में 30 अप्रैल को निधन हो गया। वो कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे।

  • सोली सोराबजी का पूरा नाम सोली जहांगीर सोराबजी था और उनका जन्म मुंबई में वर्ष 1930 में हुआ था। उन्होंने 1953 में बॉम्बे उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू कर दिया था।
  • तक़रीबन 70 सालों तक कानून के क्षेत्र से जुड़े रहे सोराबजी ने देश के अटार्नी जनरल का पद दो बार संभाला।
  • वकालत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2002 में उन्हें पद्म विभूषण का सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 1997 में विशेष दूत के तौर पर नाइजीरिया भेजा गया था।
  • वर्ष 1989 से 1990 तक भारत के महान्यायवादी रहे। सोराबजी ने दोबारा 1998 से 2004 तक यह जिम्मेदारी निभाई थी।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *