भारत में स्किंक की 62 प्रजातियां

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के एक हालिया प्रकाशन के अनुसार, भारत स्किंक (Skink) की 62 प्रजातियों का पर्यावास है और भारत में पाई जाने वाली 33 स्किंक्स प्रजातिय (सभी स्किंक्स का लगभग 57 प्रतिशत) स्थानिक हैं।

  • छिपकलियों के इस समूह पर यह पहला मोनोग्राफ है, जिसमें दर्शाया गया है की यह देश में सभी प्रकार के पर्यावासों में पाए जाती हैं, हिमालय से लेकर तटों तक और घने जंगलों से लेकर रेगिस्तान तक।
  • ये प्रजातियां भारत के सभी 11 जैव-भौगोलिक क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
  • विभिन्न प्रकार के कीड़े और छोटे अकशेरुकी इसका मुख्य आहार है और ये अत्यधिक सतर्क, फुर्तीले होते हैं।
  • कुछ स्किंक प्रजातियों के छोटे पैर या इनमे इस अंग की पूर्ण अनुपस्थिति की वजह से लोग इन्हें सांप समझ लेते हैं।
  • दुनिया भर में स्किंक की 1,602 प्रजातियां पाई जाती हैं जो इसे छिपकलियों का सबसे बड़ा परिवार बनाता है। भारत में वैश्विकस्किंक विविधता का 4% से कम है।

CLICK HERE FOR BPSC, UPPCS, JPSC, MPPSC, RPSC, SSC, CDS, NDA CURRENT AFFAIRS HINDI MCQ

CLICK HERE FOR UPSC PRELIMS CURRENT AFFAIRS HINDI MCQ

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *