मालाबार-21 अभ्यास

भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कदमत दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर के देशों में जारी तैनाती के अंतर्गत 21 अगस्त 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका के एक द्वीप क्षेत्र गुआम में पहुंचे।

  • दोनों जहाजों को ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेनाओं के बीच वार्षिक अभ्यास मालाबार -21 (Malabar naval exercise) में भाग लेने के लिए भेजना तय किया गया है।
  • सामुद्रिक अभ्यास की मालाबार श्रृंखला 1992 में भारतीय तथा अमेरिकी नौसेना के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुई और प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में चार प्रमुख देशों की नौसेनाओं को शामिल कर बाद के वर्षों में इसके कद में वृद्धि हुई है।
  • अभ्यास मालाबार-21 दिनांक 26 से 29 अगस्त 2021 से समुद्र में अमेरिकी नौसेना (यूएसएन), जापान की नौसेना (जेएमएसडीएफ) और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) के साथ आयोजित किया जाएगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *