मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नाम बदलने के लिए देश भर से नागरिकों के कई अनुरोध मिले थे इसी को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

ट्वीट संदेश में श्री मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद देश के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत का सम्मान और गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह उचित है कि देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाए।

टोक्यो ओलंपिक 2020 का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया ओर देश की उम्‍मीदों पर खरी उतरी। उन्होंने कहा कि देश में हॉकी के प्रति एक नई रुचि उभरी है जो आने वाले समय के लिए एक बहुत सकारात्‍मक संकेत है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *