रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने 1 अप्रैल 2021 को 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के नाम का ऐलान किया। वर्ष 2019 का पुरस्कार दिग्गज अभिनेता श्री रजनीकांत को दिया जाएगा।

Image credit: Prakash Javadekar twitter page
  • श्री रजनीकांत के नाम का चयन पांच सदस्यीय जूरी ने किया जिसमें शामिल थे: आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी।
  • इससे पहले यह सम्‍मान 2018 में अभिनेता अमिताभ बच्चन को दिया गया था।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्‍थापना भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज गोविंद फाल्‍के के नाम पर वर्ष 1969 में की गई थी।
  • भारतीय सिनेमा के जनक धुंदीराज गोविंद फाल्के के सम्मान में उनके बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को भारतीय सिनेमा का सबसे गौरवपूर्ण तथा प्रतिष्ठित पुरस्कार का नाम दिया गया।
  • यह वह व्यक्ति हैं जिन्होंने पहली भारतीय फीचर फिल्म वर्ष 1913 में राजा हरीशचन्द्र् बनाई है।
  • दादासाहेब फाल्के एक प्रसिद्ध नाम है जिन्होंने 19 वर्ष की अवधि में 95 फिल्में तथा 26 लघु फिल्में बनाईं हैं।
  • दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में फिल्मी हस्तियों के योगदान को पहचानने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 1969 में शुरू किया गया था ।
  • इस पुरस्कार की पहली विजेता देविका रानी थीं।
  • दादासाहेब फाल्के पुरस्कार फिल्मी हस्तियों को भारतीय सिनेमा के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल, 10,00,000 रूपये (दस लाख रूपये) का नकद पुरस्कार ,प्रमाणपत्र, सिल्क स्क्रोल तथा एक शॉल दिया जाता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *