लोकतन्त्र के स्वर और द रिपब्लिकन एथिक का लोकार्पण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 19 नवंबर, 2020 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के चुनिंदा भाषणों के संकलन- ‘लोकतन्त्र के स्वर’ और ‘द रिपब्लिकन एथिक’ का लोकार्पण किया।

  • भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने ‘लोकतन्त्र के स्वर’ और ‘द रिपब्लिकन एथिक’ का प्रकाशन किया है, जो भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के भाषणों का क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में चुनिंदा भाषणों के संग्रह की पुस्तकों की श्रृंखला है।
  • तीसरे खंड में राष्ट्रपति के तीसरे वर्ष के दौरान दिए गए उनके 57 चयनित भाषण शामिल हैं।
  • राष्ट्रपति के भाषणों की एक झलक में लड़कियों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तीकरण, कमजोर वर्गों के कल्याण जैसे मुद्दों पर उनकी चिंता को दर्शाता है जो उनके बुलंद मन की तस्वीर प्रस्तुत करता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *