विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस (International Day of Women & Young Girls in Science,) के मौके पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और माईगव के साथ मिलकर इस क्षेत्र में आई महिलाओं के प्रति जश्न मनाने के लिए एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया।

  • यह अभियान देश भर की उन युवा लड़कियों का सम्मान करता है जिन्होंने गणित और विज्ञान के विषयों में अच्छा प्रदर्शन किया है और आने वाले दिनों में हमें गौरवांवित करने वाले इन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित के सितारों / एसटीईएम स्टारस का प्रोत्साहन करता है।
  • यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है कि “स्कूली बच्चों में विचार और नवाचार की शक्तियों का बीज बोने से हमारे संपूर्ण नवोन्मेष का आधार व्यापक होता है।”
  • 22 दिसंबर 2015 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 11 फरवरी चुना गया है। यह दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के लिए विज्ञान में भागीदारी के लिए पूर्ण और एकसमान पहुंच को बढ़ावा देना है।
  • लैंगिक समानता को लेकर जागरूकता बढ़ाने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने पूर्व में महिला सशक्तिकरण से कहीं ऊपर उठ कर ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ का समर्थन किया है

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *