विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 थीम

इस वर्ष पहली बार, विश्व आर्द्रभूमि दिवस को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) हर साल 2 फरवरी को वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

  • 30 अगस्त, 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित किया था।
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस न केवल लोगों के लिए बल्कि पृथ्वी ग्रह के लिए भी आर्द्रभूमि का महत्व को उजागर करता है ।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 थीम

  • इस वर्ष “लोगों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई ” (Wetlands Action for People and Nature) की थीम के साथ मनाया जा रहा है जो मानव और पृथ्वी के पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए आर्द्रभूमि के संरक्षण और सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाइयों के महत्व पर प्रकाश डालता है।

क्या हैं आर्द्रभूमि ?

  • आद्रभूमियाँ मीठे पानी और समुद्री और तटीय पारिस्थितिक तंत्र दोनों हो सकते हैं जैसे कि सभी झीलें और नदियाँ, भूमिगत जलभृत, दलदल, घास के गीले मैदान, पीटलैंड, ओज, मुहाना, डेल्टा और ज्वारीय मैदान, मैंग्रोव और अन्य तटीय क्षेत्र, प्रवाल भित्तियाँ और मानव-निर्मित सभी निकाय जैसे मछली के तालाब, जलाशय और नमक के मैदान।
  • आर्द्रभूमि पृथ्वी के क्षेत्रफल का लगभग 6% ही कवर करती है, परन्तु सभी पौधों और जानवरों की 40% प्रजातियां आर्द्रभूमि में रहती हैं या प्रजनन करती हैं।

रामसर कन्वेंशन क्या है?

  • रामसर कन्वेंशन आर्द्रभूमि के संरक्षण और बुद्धिमानी से इसके उपयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि है।
  • इस कन्वेंशन का नाम ईरानी शहर रामसर के नाम पर रखा गया है, जहां 2 फरवरी, 1971 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • भारत में 47 रामसर स्थल हैं, जिनमें ओडिशा में चिल्का झील, राजस्थान में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, पंजाब में हरिके झील, मणिपुर में लोकतक झील और जम्मू-कश्मीर में वुलर झील शामिल हैं।

भारत में रामसर आर्द्रभूमि स्थल (दिसंबर, 2021 तक)

Sl. No.Name of SiteState LocationDate of DeclarationArea 
(in Sq. km.)
1Kolleru LakeAndhra Pradesh19.8.2002901
2Deepor BeelAssam19.8.200240
3Kabartal WetlandBihar21.07.202026.20
4Nalsarovar Bird SanctuaryGujarat24.09.2012120
5Thol Lake Wildlife SanctuaryGujarat05.04.20216.99
6Wadhvana WetlandGujarat05.04.20216.30
7Sultanpur National ParkHaryana25.05.20211.425
8Bhindawas Wildlife SanctuaryHaryana25.05.20214.12
9Chandertal WetlandHimachal Pradesh8.11.20050.49
10Pong Dam LakeHimachal Pradesh19.8.2002156.62
11Renuka WetlandHimachal Pradesh8.11.20050.2
12Wular LakeJammu & Kashmir23.3.1990189
13Hokera WetlandJammu and Kashmir8.11.200513.75
14Surinsar-Mansar LakesJammu and Kashmir8.11.20053.5
15Tsomoriri LakeJammu and Kashmir19.8.2002120
16Asthamudi WetlandKerala19.8.2002614
17Sasthamkotta LakeKerala19.8.20023.73
18Vembanad Kol WetlandKerala19.8.20021512.5
19Tso Kar Wetland ComplexLadakh17.11.202095.77
20Bhoj WetlandsMadhya Pradesh19.8.200232.01
21Lonar LakeMaharashtra22.7.20204.27
22Nandur MadhameshwarMaharashtra21.6.201914.37
23Loktak LakeManipur23.3.1990266
24Bhitarkanika MangrovesOrissa19.8.2002650
25Chilka LakeOrissa1.10.19811165
26Beas Conservation ReservePunjab26.9.201964.289
27Harike LakePunjab23.3.199041
28Kanjli LakePunjab22.1.20021.83
29Keshopur-Miani Community ReservePunjab26.9.20193.439
30Nangal Wildlife SanctuaryPunjab26.9.20191.16
31Ropar LakePunjab22.1.200213.65
32Keoladeo Ghana NPRajasthan1.10.198128.73
33Sambhar LakeRajasthan23.3.1990240
34Point Calimere Wildlife and Bird SanctuaryTamil Nadu19.8.2002385
35Rudrasagar LakeTripura8.11.20052.4
36Haiderpur WetlandUttar Pradesh8.12.202169.08
37Nawabganj Bird SanctuaryUttar Pradesh19.9.20192.246
38Parvati Agra Bird SanctuaryUttar Pradesh2.12.20197.22
39Saman Bird SanctuaryUttar Pradesh2.12.201952.63
40Samaspur Bird SanctuaryUttar Pradesh3.10.201979.94
41Sandi Bird SanctuaryUttar Pradesh26.9.201930.85
42Sarsai Nawar JheelUttar Pradesh19.9.201916.13
43Sur SarovarUttar Pradesh21.8.20204.31
44Upper Ganga River
(Brijghat to Narora Stretch)
Uttar Pradesh8.11.2005265.9
45Asan Conservation ReserveUttarakhand21.7.20204.444
46East Kolkata WetlandsWest Bengal19.8.2002125
47Sunderbans WetlandWest Bengal30.1.20194230

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *