विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2020 थीम


विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) 7 जून, 2020 को मनाया जा रहा है। यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मनाया जा रहा है। यह दूसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस वर्ष 2019 में मनाया गया था।

थीम

वर्ष 2020 के विश्व खाद्य सुरक्षा की थीम है ‘खाद्य सुरक्षा, सभी का कार्य है’ (Food safety, everyone’s business)।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पूरे विश्व में दस में से एक व्यक्ति संदूषित आहार लेने से बीमार हो जाता है।

जब भोजन सुरक्षित नहीं होता तो बच्चे सीख नहीं सकते, वयस्क काम नहीं कर सकते और मानव विकास नहीं हो सकता।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का यह भी मानना है कि स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व भूखमरी को रोकने के लिए सुरक्षित खाद्य जरूरी है। सतत विकास लक्ष्य के लिए एजेंडा 2030 के 17 लक्ष्यों में से दो लक्ष्य इसी से संबंधित है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उद्देश्य

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का मुख्य उद्देश्य खाद्यजनित खतरों को रोकने, पहचानने और प्रबंधित करने में मदद के लिए कार्रवाई को प्रेरित करने के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पृष्ठभूमि

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2018 को प्रस्ताव संख्या 73/250 के माध्यम से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का निर्णय किया।

सुरक्षित खाद्य के वैविध्य फायदों को रेखांकित करने के लिए वर्ष 2019 से आरंभ होकर प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *