विश्व डुगोंग दिवस 2020


प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व डुगोंग दिवस (World Dugong Day) मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस ‘डुगोंग बचाओ, आजीविका बचाओ’ के साथ मनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि डुगोंग विश्व का एकमात्र शाकाहारी समुद्री स्तनधारी है और यह विलुप्ति के कगार पर है। इसे समुद्री गाय (सी काउ) भी कहा जाता है। ये स्तनधारी है, जिसका मतलब है ये बच्चों को जन्म दे सकती हैं और दूध भी दे सकती हैं और बच्चों का पालन कर सकती हैं।

इनका मुख्य आहार समुद्री घास है और एक दिन में ये 40 किलोग्राम समुद्री घास खा जाते हैं।

समुद्री कछुआ, समुद्री घोड़े, सी ककम्बर की तरह डुगोंग भी भारत के वन्यजीव सुरक्षा एक्ट 1972 की अनुसूची-1 में शामिल हैं अर्थात भारत में इन्हें सर्वोच्च सुरक्षा प्राप्त है।

भारत ने वर्ष 2008 में डुगोंग की सुरक्षा के लिए वन्यजीवों के प्रवासी प्रजातियों पर कंवेंशन (सीएमएस) पर एक गैर-बाध्यकारी समझौता पर हस्ताक्षर किया था।

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वर्ष 2013 के सर्वे के अनुसार भारत में मन्नार की खाड़ी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह एवं कच्छ की खाड़ी में डुगोंग की संख्या 250 थी।

UPSC PRELIMS GS-1 TEST SERIES HINDI CLICK HERE

CLICK HERE DAILY CURRENT AFFAIRS MULTIPLE CHOICE QUESTIONS HINDI

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *