समुद्रयान-भारत का पहला मानव युक्त समुद्र मिशन

केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने 29 अक्टूबर 2021 को चेन्नई से भारत के पहले मानव युक्त समुद्र मिशन ‘समुद्रयान’ का शुभारंभ किया।

  • अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन के बाद भारत भी उस विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है जिनके पास समुद्र के अंदर की गतिविधियों के लिए मानव युक्त मिशन चलाने की क्षमता है।
  • यह विशिष्ट प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को समुद्र में 1000 से 5500 मीटर की गहराई में पाए जाने वाले पॉलिमेटेलिक मैंगनीज नोड्यूलस, गैस हाइड्रेट्स, हाइड्रो-थर्मल सल्फाइड्स और कोबाल्ट क्रस्ट जैसे निर्जीव संसाधनों के अन्वेषण की दिशा में सुविधा प्रदान करेगी।
  • मानवयुक्त पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’ का प्रारंभिक डिजाइन तैयार कर लिया गया है और इसरो, आईआईटीएम तथा डीआरडीओ सहित विभिन्न संगठनों के साथ इसको मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

JOIN GS TIMES IAS PRELIMS CURRENT AFFAIRS, ENVIRONMENT AND TERMINOLOGY BASED DAILY ONLINE TEST SERIES: HINDI  

CLICK HERE DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ FOR UPPCS, BPSC, RPSC, JPSC, MPPSC PT EXAM 

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *