सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर वर्ष 2022, 2021, 2020 और 2019 के सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

  • वर्ष 2022 के लिए, (i) गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान (संस्थान श्रेणी) और (ii) प्रोफेसर विनोद शर्मा (व्यक्तिगत श्रेणी) को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • वर्ष 2021 के लिए, सस्टेनेबल एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसाइटी और डॉ. राजेंद्र कुमार भंडारी को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • वर्ष 2020 के लिए आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन केंद्र, उत्तराखंड और कुमार मुन्नान सिंह को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • वर्ष 2019 के लिए, गाजियाबाद में स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 8 वीं बटालियन को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

  • आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश में व्यक्तिगत स्तर पर तथा संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचान देने और उन्हें सम्मानित करने के लिए, भारत सरकार द्वारा सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार स्थापित किया गया है।
  • इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।
  • पुरस्कार के रूप में संस्थान को 51 लाख रुपये नकद तथा एक प्रमाण पत्र एवं व्यक्तिगत स्तर पर 5 लाख रुपये नकद तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *