सिरिल रामाफोसा-दक्षिण अफ्रीका के नये राष्ट्रपति

  • अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष सिरिल रामाफोसा ने 15 फरवरी, 2018 को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • जैकब जुमा के 14 फरवरी, 2018 को राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र देने के पश्चात दक्षिण अफ्रीका के नेशनल एसेंबली ने सिरिल रामाफोसा को राष्ट्रपति पद के लिए चुना। अब उनके समक्ष रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रतीक रहे अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के कारण लगे दाग मिटाने की है।
  • अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस जो, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद (अपार्थेडी) के खिलाफ आंदोलन किया, वर्ष 1994 से सत्ता में है।

कौन हैं सिरिल रामाफोसा?

  • 7 मई, 1952 को सोवेटो में जन्में साइरिल रामाफोसा एंटी-अपार्थेडी आंदोलन के नेता रहे हैं और 1974 में 11 महीनों तक जेल में रहे।
  • उन्हाेंने वर्ष 1982 में नेशनल यूनियन ऑफ माइंसवर्कर्स की स्थापना की।
  • वर्ष 2014 में वे दक्षिण अफ्रीका के उप-राष्ट्रपति बने थे।

दक्षिण अफ्रीका के अब तक के राष्ट्रपति

  • नेल्सन मंडेलाः 1994-1999
  • थाबो म्बेकीः 1999-2008
  • गालेमा मोटलांथेः 2008-09
  • जैकब जुमाः 2009-2018
  • सिरिल रामाफोसः 2018 से अब तक



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *