जैकब जुमा का दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति 75 वर्षीय जैकब जुमा ने 14 फरवरी, 2018 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। वे विगत नौ वर्षों से दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थे।
  • उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उन्हें एक दिन पहले ही अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस ने पद से त्यागपत्र देने को कहा था।

कौन हैं जैकब जुमा?

  • वे 9 मई, 2009 को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नियुक्त हुये थे।
  • उनका जूलू नाम गेड्लेइह्लेकिसा है जिसका मतलब है अपने दुश्मनों को परास्त करते हुये हंसते रहना।
  • उन्हें वर्ष 2014 में देश की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने उनके नकांड्ला ग्रामीण आवास की सुरक्षा अपग्रेड से लाभ उठाने का दोषी पाया था। इसी घोटाले में भारतीय मूल के व्यवसायी गुप्ता परिवार की संलिप्तता सामने आयी थी।
  • इससे पूर्व वर्ष 2006 में उन पर अपनी एचआईवी पीडिता मित्र का बलात्कार करने का आरोप भी लगा था।
  • उन्होंने कुल छह बार शादियां की और इससे 21 बच्चे हैं। उनकी एक पत्नी केट मांत्सो ने वर्ष 2000 में आत्महत्या कर ली थी।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *