अवनी चतुर्वेदी, लड़ाकू विमान अकेले उड़ाने वाली प्रथम भारतीय महिला

  • भारतीय वायुसेना की अवनी चतुर्वेदी ने 19 फरवरी, 2018 को भारतीय वायुसेना का युद्धक विमान अकेले उड़ाकर इतिहास रच दिया
  • अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली अवनी भारत की प्रथम महिला हैं।
  • वह गुजरात के जामनगर बेस से 19 फरवरी, 2018 को मिग-21 से उड़ान भरी थी।
  • ज्ञातव्य है अवनी भारतीय वायुसेना की उन तीन महिला पायलटों में शामिल हैं जिन्हें वर्ष 2016 में एयरफोर्स के फाइटर्स स्क्वैड्रन में शामिल किया गया था। अवनी चतुर्वेदी के अलावा दो अन्य महिला पायलट हैं; भावना कंठ एवं मोहाना सिंह।
  • वर्ष 2015 में भारत सरकार ने फायटर स्ट्रीम को महिलाओं के लिए खोलने का निर्णय किया था। उसके पश्चात प्रायोगिक स्तर पर तीन महिलाओं को फ्लाइंग अधिकारी के रूप में शामिल किया गया।




Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *