वर्ष 2018 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

  • वर्ष 2018 का अर्थशास्त्र का स्वेरिज रिक्सबैंक पुरस्कार, जो अर्थशास्त्र का नोबेल भी है, दो अमेरिकियों को ‘आर्थिक विकास के साथ इनोवेशन एवं जलवायु को एकीकृत करने’ (जलवायु परिवर्तन व सतत विकास) के लिए दिए जाने की घोषणा हुई है।
  • ये दो अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं: विलियम नोर्दहॉस व पॉल रोमर।
  • येले विश्वविद्यालय के नोर्दहॉस विगत चार दशकों से सरकारों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे जलवायु परिवर्तन को संबोधित करें, इसलिए वे कार्बन उत्सर्जन पर कर आरोपित (कार्बन टैक्स) करने की वकालत करते आ रहे हैं। उन्हें ‘जलवायु परिवर्तन अर्थशास्त्र का जनक’ कहा जाता है।
  • न्यूयार्क विश्वविद्यालय के पॉल रोमर ने यह प्रदर्शित किया है कि तकनीकी इनोवेशन में सरकारी नीतियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
  • रॉयल स्वीडिश अकादमी के इस पुरस्कार के तहत 10 मिलियन डॉलर की राशि पुरस्कारस्वरूप प्रदान की जाती है।
  • अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को स्वेरिज रिक्सबैंक पुरस्कार कहा जाता है जिसकी स्थापना 1969 में विश्व का पहला केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ स्वीडेन की 300वां स्थापना वर्ष के अवसर पर हुई।

(Photo Credit: Nobel Media)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *