105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस, मणिपुर

(इस पृष्ठ में सुधार हेतु संपादन किया गया है)

क्याः 105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस
कहांः मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय, इंफाल
कबः 16-20 मार्च, 2018
किसनेः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 16 मार्च, 2018 को मणिपुर में आयोजित 105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
  • 105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस 16-20 मार्च, 2018 को इंफाल स्थित मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय आयोजित हो रही है।
  • थीमः 105वीं विज्ञान कांग्रेस की थीम है, ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहारे अगम्य तक पहुंच’ (Reaching the unreached Through Science and Technology)
  • इस वर्ष यह कांग्रेस वहनीय सतत नवाचार के संवर्द्धन हेतु अनुवादकीय विज्ञान (translational science for promoting affordable sustainable innovation.) पर विशेष बल देगी।
  • 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस 3-7 जनवरी, 2019 को लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा, जालंधर (पंजाब) में आयोजित होगी।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस के बारे में

  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था की उत्पति दो ब्रिटिश रसायनज्ञ तथा प्राध्यापक जे-एल-साइमनसेन व प्राध्यापक पी-एस-मैकमोहन की दुरर्शिता पहल से हुयी।
  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस की पहली बैठक 15-17 जनवरी, 1914 को एशियाटिक सोसायटी कोलकाता में हुयी। इसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति व कलकता विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति सर आशुतोष मुखर्जी ने की थी। पहली कांग्रेस में 105 वैज्ञानिकों ने भाग लिया था।
  • वर्तमान में इस कांग्रेस के 14 सेक्शन हैं।
  • इस कांग्रेस की रजत जयंती बैठक 1938 में कोलकाता में , स्वर्ण जयंती 1963 में दिल्ली में, हीरक जयंती 1973 चंडीगढ़ में, प्लैटिनम जयंती 1988 में तथा 100वीं कांग्रेस 2013 में कोलकाता में आयोजित हुयी।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *