कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 450 सखी पिंक मतदान केंद्र होंगे स्थापित

क्याः पिंक मतदान केंद्र
कहांः कर्नाटक
किसलिएः महिला सशक्तीकरण

  • चुनाव आयोग ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 450 मतदान केंद्रों को सखी पिंक मतदान केंद्र (पिंक पोलिंग बूथ) का दर्जा देने की घोषणा की है।
  • ये मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा प्रबंधित होंगे। यहां पीठासीन पदाधिाकारी से लेकर, मतदान अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही होंगी।
  • महिला मतदाताओं को सशक्त एवं प्रेरणा देने के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसे मतदान केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं।
  • पिंक मतदान केंद्र वैसे क्षेत्रें में स्थापित होंगे जहां महिलाओं की आबादी पुरुष मतदाताओं से अधिक होगी।
  • ज्ञातव्य है कि कर्नाटक में 12 मई, 2018 को विधानसभा चुनाव होने हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *