नेफ्यू रियो चौथी बार बनें नगालैंड के मुख्यमंत्री

  • एनडीपीपी के नेता नेफ्यू रियो ने 8 मार्च, 2018 को चौथी बार नगालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • रियो को राज्य के राज्यपाल पी.बी. आचार्या ने राजधानी कोहिमा के लोकल ग्राउंड में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • वर्ष 1963 में राज्य बनने के पश्चात पहली बार राजभवन से बाहर किसी मुख्यमंत्री ने शपथ ली।
  • भारतीय जनता पार्टी के वाई. पैटॉन राज्य के उप-मुख्यमंत्री बनाये गये हैं।
  • ज्ञातव्य है कि इसी ग्राउंड में 1 दिसंबर, 1963 को तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नगालैंड राज्य के गठन की घोषणा की थी।
  • रियो, अंगामी नगा जनजाति से संबंध रखते हैं। वे सर्वप्रथम वर्ष 2003 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
  • 60 सदस्यीय विधानसभा में एनपीए गठबंधन को कुल 30 सीटें मिली थी जिनमें एनडीपीपी को 16, भारतीय जनता पार्टी को 12 सीटें मिली हैं। निर्दलीय व जदयू के एक-एक विधायकों ने भी इस गठबंधन को सरकार बनाने में समर्थन दिया।
  • तत्कालीन मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग की एनपीएफ को 26 सीटें मिली थी।
  • नगालैंड राज्य विधानसभा के 60 में से 50 सीटों के 27 फरवरी, 2018 को मतदान हुआ था और मतों की गणना 3 मार्च, 2018 को हुयी थी।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *