करेंट अफेयर्स क्विज (सभी परीक्षाओं के लिए): 3 जुलाई 2026

UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING परीक्षाओं के लिए उपयोगी. (आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।1 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: हाल ही में समाचारों में रहे बोरजुली आर्द्रभूमि के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह असम में स्थित है।
2. यह जंगली चावल की किस्मों के लिए प्रसिद्ध है।
3. इसे हाल ही में जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
उत्तर (d)

प्रश्न: किस राज्य सरकार ने नगर पालिकाओं (municipal) और कमिश्नरेट क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दुर्गा स्क्वॉड’ (Durga Squad / दुर्गा दस्ता) शुरू किया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) पश्चिम बंगाल
(d) राजस्थान
उत्तर: (c)

प्रश्न: फीफा विश्व कप 2026 की आधिकारिक मैच बॉल का नाम क्या था?
(a) ब्राज़ुका
(b) ट्रायोंडा
(c) ट्राइकोलोर
(d) कोनेक्सट
उत्तर: (b)

प्रश्न: SHE-LEAPS के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. SHE-LEAPS स्वयं-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है।
2. SHE-LEAPS को LokOS डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के तहत लागू किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

UPSC लक्ष्य: प्रारंभिक + मुख्य परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स आधारित टेस्ट सीरीज के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

प्रश्न: ‘विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ (VB-G RAM G Act) का राष्ट्रीय शुभारंभ कहाँ आयोजित किया गया था?
(a) आंध्र प्रदेश का तिरुपति ज़िला
(b) जयपुर जिला, राजस्थान
(c) गुवाहाटी जिला, असम
(d) भोपाल जिला, मध्य प्रदेश
उत्तर (a)

प्रश्न: किस राज्य सरकार ने जुलाई 2026 में राज्यव्यापी ‘डिजी रोवर-जीएनएसएस विशेष भूमि मापन अभियान’ (Digi Rover-GNSS Special Land Measurement Campaign) शुरू किया है?
(a) कर्नाटक
(b) महाराष्ट्र
(c) पश्चिम बंगाल
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (d)

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जून 2026 में, विश्व बैंक ने श्रीलंका को उच्च-मध्यम-आय वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उन्नत किया।
2. विश्व बैंक के अनुसार, उच्च-मध्यम-आय वाली अर्थव्यवस्थाएं वे हैं जिनकी प्रति व्यक्ति GNI $4,636 और $14,375 के बीच है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

प्रश्न: हाल ही में, केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने किस राज्य के तोतापुरी आम उत्पादकों की समस्याओं की जांच के लिए टी. दामोदरन समिति का गठन किया है?
(a) कर्नाटक
(b) पश्चिम बंगाल
(c) असम
(d) आंध्र प्रदेश
उत्तर (d)

प्रश्न: ई-सरस (eSARAS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।
2. ई-सरस (, DAY-NRLM का आधिकारिक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जिसे विशेष रूप से महिला स्वयं-सहायता समूहों और उनके संघों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए बनाया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

GS TIMES की महीने-वार संकलित (compiled) MCQ PDF कैसे प्राप्त करें: एक माह के करेंट अफेयर्स क्विज व्याख्या सहित कम्पाइलेशन PDF में उपलब्ध है। आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।

CLICK HERE: GS TIMES LAKSHYA UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST PDFs

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *