करेंट अफेयर्स क्विज (सभी परीक्षाओं के लिए): 7 जुलाई 2026

UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING परीक्षाओं के लिए उपयोगी. (आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।1 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: ग्लोबल सिटिज़न सॉल्यूशंस के ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (GPI) 2026 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत 125वें स्थान पर है।
2. स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है।
3. इंडेक्स की रैंकिंग केवल वीज़ा-मुक्त यात्रा पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर (a)

प्रश्न: रिमपैक (RIMPAC) 2026 अभ्यास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाला अभ्यास था।
2. इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के P-8i समुद्री गश्ती विमान ने भाग लिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

प्रश्न: इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान का नाम क्या है जिससे पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था?
(a) बिंतांग आदिपूर्णा
(b) ऑर्डर ऑफ़ द रिपब्लिक
(c) स्टार ऑफ़ जकार्ता
(d) बिंतांग नुसंतारा
उत्तर (a)

UPSC लक्ष्य: प्रारंभिक + मुख्य परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स आधारित टेस्ट

प्रश्न: किस राज्य के ‘चंदननगर जलभरा संदेश’ (मिठाई) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया?
(a) असम
(b) ओडिशा
(c) पश्चिम बंगाल
(d) राजस्थान
उत्तर (c)

प्रश्न: भारत-इज़राइल द्विपक्षीय निवेश समझौते (BIA) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह 04 जुलाई 2026 से प्रभावी हुआ।
2. यह दोनों देशों के निवेश और निवेशकों को सुरक्षा प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

प्रश्न: उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जुलाई 2026 में शुरू हुई उड़ान योजना के नए चरण का उद्देश्य मौजूदा गैर-सेवा वाले हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डे विकसित करना है।
2. उड़ान योजना अक्टूबर 2016 में शुरू की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

प्रश्न: UNGCP के उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह (IGE) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत ने जुलाई 2026 में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह (IGE) के 10वें सत्र की अध्यक्षता की।
2. यह संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (UNCTAD) द्वारा प्रशासित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (b)

प्रश्न: जुलाई 2026 में इसरो के ‘सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स’ (SOLVE) परीक्षण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसरो ने श्रीहरिकोटा में SOLVE तरल मोटर का जमीनी परीक्षण सफलतापूर्वक किया।
2. SOLVE का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को ‘निम्न पृथ्वी कक्षा’ में स्थापित करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो,और न ही 2
उत्तर (d)

प्रश्न: किस राज्य के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (NHM) को जैव विविधता अधिनियम के तहत भारत का 21वां नामित भंडार (Designated Repository) घोषित किया गया है?
(a) असम
(b) मिज़ोरम
(c) केरल
(d) उत्तराखंड
उत्तर (b)

प्रश्न: भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (IIM बैंगलोर) अपना पहला विदेशी परिसर कहाँ स्थापित करेगा?
(a) इंडोनेशिया
(b) थाईलैंड
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) यूएई
उत्तर (a)

GS TIMES की महीने-वार संकलित (compiled) MCQ PDF कैसे प्राप्त करें: एक माह के करेंट अफेयर्स क्विज व्याख्या सहित कम्पाइलेशन PDF में उपलब्ध है। आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।

CLICK HERE: GS TIMES LAKSHYA UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST PDFs

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *