करेंट अफेयर्स क्विज (सभी परीक्षाओं के लिए): 8 जुलाई 2026

UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING परीक्षाओं के लिए उपयोगी. (आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।1 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: हाल ही में खबरों में रहे प्रम्बानन मंदिर (Prambanan Temple) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह योग्यकार्ता, थाईलैंड में स्थित है।
2. यह हिंदू त्रिदेव – भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)

प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका (US) ने प्रवासियों को पलाऊ (Palau) नामक एक कम आबादी वाले द्वीप राष्ट्र में डिपोर्ट (निर्वासित) करना शुरू कर दिया है, यह कहाँ स्थित है?
(a) अटलांटिक महासागर
(b) प्रशांत महासागर
(c) हिंद महासागर
(d) दक्षिणी महासागर
उत्तर: (b)

प्रश्न: फीफा (FIFA) के अनुशासनात्मक कोड का कौन-सा अनुच्छेद इसे किसी अनुशासनात्मक प्रतिबंध के कार्यान्वयन को निलंबित करने की अनुमति देता है?
(a) अनुच्छेद 17
(b) अनुच्छेद 21
(c) अनुच्छेद 27
(d) अनुच्छेद 31
उत्तर: (c)

प्रश्न: 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी किसके द्वारा की जाएगी?
(a) गुजरात
(b) तमिलनाडु
(c) असम
(d) तेलंगाना
उत्तर: (d)

UPSC लक्ष्य: प्रारंभिक + मुख्य परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स आधारित टेस्ट

प्रश्न: माचा चाय (Matcha tea) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. असम, माचा चाय का व्यावसायिक रूप से उत्पादन करने वाला भारत का पहला राज्य है।
2. इसे ‘कैमेलिया साइनेंसिस’ की पत्तियों से तैयार किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)

प्रश्न: नेमार जूनियर (Neymar Jr.), जिन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है, किस देश से संबंधित हैं?
(a) स्पेन
(b) पुर्तगाल
(c) जर्मनी
(d) ब्राजील
उत्तर: (d)

प्रश्न: एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने हाल ही में कहा है कि रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने “मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं और नृजातीय संहार को अंजाम दिया है।” रैपिड सपोर्ट फोर्सेज किस देश का एक अर्धसैनिक बल है?
(a) चाड
(b) बुर्किना फासो
(c) रवांडा
(d) सूडान
उत्तर: (d)

प्रश्न: किस प्रोब ने हाल ही में क्षुद्रग्रह ‘तोरिफुने’ के बहुत निकट से उड़ान भरी है?
(a) तियानवेन-2
(b) चांग’ई 2
(c) ओसिरिस-अपेक्स
(d) हायबुसा 2
उत्तर: (d)

प्रश्न: हायबुसा 2 मिशन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह जापान अंतरिक्ष अन्वेषण एजेंसी (JAXA) का एक मिशन है।
2. इसने क्षुद्रग्रह ‘रियुगु’ (Ryugu) से सफलतापूर्वक नमूने एकत्र किए और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाया।
3. इसके वर्ष 2031 में क्षुद्रग्रह ‘1998 KY26’ तक पहुँचने का अनुमान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)

प्रश्न: जुलाई 2026 में, चीन की नौसेना ने अपनी एक परमाणु संचालित पनडुब्बी से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कहाँ किया?
(a) उत्तरी हिंद महासागर
(b) दक्षिणी हिंद महासागर
(c) दक्षिण प्रशांत
(d) उत्तरी प्रशांत
उत्तर: (c)

प्रश्न: हाल ही में, शोधकर्ताओं ने पुन: पुष्टि की है और यह निष्कर्ष निकाला है कि हिमालयन पैंगोलिन एक विशिष्ट जीवित प्रजाति है। पहले इसे किस पैंगोलिन की एक उप प्रजाति माना जाता था?
(a) चीनी पैंगोलिन
(b) भारतीय पैंगोलिन
(c) सुंडा पैंगोलिन
(d) फिलीपीन पैंगोलिन
उत्तर: (a)

GS TIMES की महीने-वार संकलित (compiled) MCQ PDF कैसे प्राप्त करें: एक माह के करेंट अफेयर्स क्विज व्याख्या सहित कम्पाइलेशन PDF में उपलब्ध है। आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।

CLICK HERE: GS TIMES LAKSHYA UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST PDFs

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *