करेंट अफेयर्स क्विज (सभी परीक्षाओं के लिए): 9 जुलाई 2026

UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING परीक्षाओं के लिए उपयोगी. (आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।1 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: उल्लास – समाज में सभी के लिए आजीवन शिक्षा की समझ – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (ULLAS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. कर्नाटक देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है।
2. किसी राज्य को तब पूर्ण रूप से साक्षर माना जाता है जब 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों में साक्षरता दर 100 प्रतिशत तक पहुँच जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)

प्रश्न: केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘प्रगति’ (Pragati) परियोजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इस कार्यक्रम के तहत गांवों के लगभग 20,000 युवाओं को कृषि-उद्यमी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
2. जुलाई 2026 में, इसे भारत के सभी राज्यों में शुरू किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)

प्रश्न: पिनाका (Pinaka) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह कम दूरी का निर्देशित रॉकेट है।
2. जुलाई 2026 में, ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से इसका उड़ान-परीक्षण किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ‘समृद्ध ग्राम: इंटीग्रेटेड फिजिटल सर्विस डिलीवरी मॉडल’ ने एक्शन लाइन C6 – ‘इनेबलिंग एनवायरनमेंट’ के तहत ‘विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन’ (WSIS) पुरस्कार 2026 जीता है।
2. ‘समृद्ध ग्राम’ दूरसंचार विभाग की एक पहल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)

UPSC लक्ष्य: प्रारंभिक + मुख्य परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स आधारित टेस्ट

प्रश्न: किन दो देशों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘सबांग बंदरगाह’ (Sabang Port) को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
(a) भारत और थाईलैंड
(b) भारत और सिंगापुर
(c) भारत और मलेशिया
(d) भारत और इंडोनेशिया
उत्तर: (d)

प्रश्न: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 जीता।
2. यह ऑस्ट्रेलिया की पांचवीं टी20 विश्व कप खिताब जीत है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)

प्रश्न: हाल ही में ‘एपिक ऑफ मानस’ (Epic of Manas) का पहला हिंदी अनुवाद जारी किया गया था। ‘एपिक ऑफ मानस’ क्या है?
(a) एक थाई मौखिक कविता
(b) एक उज्बेक मौखिक कविता
(c) एक कज़ाख मौखिक कविता
(d) एक किर्गीज़ मौखिक कविता
उत्तर: (d)

प्रश्न: हाल ही में इंटरनेशनल सेंटर फॉर सिविलाइजेशनल स्टडीज “मानस और महाभारत” का उद्घाटन कहाँ किया गया?
(a) बिश्केक, किर्गिस्तान
(b) अस्ताना, कज़ाकिस्तान
(c) ताशकंद, उज्बेकिस्तान
(d) रीगा, लातविया
उत्तर: (a)

प्रश्न: हाल ही में जमीनी स्टेशन से संपर्क खो देने वाले ‘मिशन दृष्टि’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह दुनिया का पहला ऑप्टोसॉर (OptoSAR) उपग्रह था।
2. इसे इसरो द्वारा स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)

प्रश्न: हाल ही में, औषधि नियम, 1945 के नियम 43A में संशोधन के तहत किस हवाई अड्डे को दवाओं के आयात की अनुमति दी गई?
(a) नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
(b) नवी मुंबई हवाई अड्डा
(c) धोलेरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
(d) भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
उत्तर: (b)

प्रश्न: हाल ही में किन चार राज्यों ने नर्मदा परियोजना से जुड़े लंबित मुद्दों पर एक समझौता किया है?
(a) मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान
(b) मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र
(c) गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र
(d) मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र
उत्तर: (b)

GS TIMES की महीने-वार संकलित (compiled) MCQ PDF कैसे प्राप्त करें: एक माह के करेंट अफेयर्स क्विज व्याख्या सहित कम्पाइलेशन PDF में उपलब्ध है। आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।

CLICK HERE: GS TIMES LAKSHYA UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST PDFs

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *