करेंट अफेयर्स क्विज (सभी परीक्षाओं के लिए): 13 जुलाई 2026

UPPCS, BPSC, JPSC, MPPSC, UKPPSC, RPSC, HPSC, CGPSC, NDA, CDS, SSC, RAILWAY, BANKING परीक्षाओं के लिए उपयोगी. (आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।1 ) COPYRIGHT@GSTIMES

प्रश्न: INS महेंद्रगिरि के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे 11 जुलाई 2026 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित एक समारोह के दौरान पूर्वी बेड़े में शामिल किया गया।
2. INS महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना में शामिल किया जाने वाला छठा प्रोजेक्ट 17A स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है।
3. INS महेंद्रगिरि का नाम महाराष्ट्र की एक पर्वत चोटी के नाम पर रखा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
उत्तर (c)

प्रश्न: 2026 में कौन से दो देश खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं?
(a) भारत और ऑस्ट्रेलिया
(b) भारत और न्यूज़ीलैंड
(c) भारत और यूनाइटेड किंगडम
(d) भारत और फ्रांस
उत्तर (b)

प्रश्न: विश्व अमूर्त निवेश रिपोर्ट 2026 (World Intangible Investment Report 2026) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे अंकटाड द्वारा जारी किया गया।
2. दुनिया की 15 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत ने अमूर्त निवेश में सबसे तेज़ वृद्धि दर्ज की।
3. 2025 में अमूर्त परिसंपत्तियों में निवेश पहली बार 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया, जिसमें अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा कुल निवेश का लगभग आधा था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर (b)

GS TIMES UPSC (CSE) लक्ष्य: प्रारंभिक + मुख्य परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स आधारित टेस्ट

प्रश्न: लॉर्ड्स में आयोजित अब तक के पहले महिला क्रिकेट टेस्ट मैच के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. लॉर्ड्स में आयोजित प्रथम महिला टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराया।
2. स्मृति मंधाना लॉर्ड्स में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली महिला बनीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (a)

प्रश्न: विंबलडन 2026 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इटली के जानिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज़ को हराकर 2026 का विंबलडन पुरुष एकल खिताब जीता।
2. विंबलडन 2026 जानिक सिनर का लगातार दूसरा विंबलडन पुरुष एकल खिताब है।
3. गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने महिला युगल खिताब जीता।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर (b)

प्रश्न: मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी (MMT) क्लीनिकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. हाल ही में, पंजाब ने राज्य के पहले समर्पित MMT क्लीनिकों का उद्घाटन किया।
2. यह ओपिओइड की लत वाले लोगों के लिए चिकित्सकीय रूप से पर्यवेक्षित उपचार है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

प्रश्न: हाल ही में परीक्षण किए गए ‘लॉन्ग मार्च 10B’ (Long March 10B) पुन: प्रयोज्य रॉकेट को किसके द्वारा विकसित किया गया है?
(a) नासा
(b) इसरो
(c) चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन
(d) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
उत्तर: (c)

प्रश्न: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमी-फ़ाइनलिस्ट देश कौन से थे?
(a) फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना
(b) फ्रांस, पुर्तगाल, जर्मनी और अर्जेंटीना
(c) फ्रांस, स्पेन, ब्राज़ील और अर्जेंटीना
(d) ब्राज़ील, स्पेन, इंग्लैंड और पुर्तगाल
उत्तर (a)

प्रश्न: ‘हाई सीज़’ (खुले समुद्र) में मात्स्यिकी के सतत दोहन के लिए प्राधिकरण पत्र (Letter of Authorisation for Sustainable Harnessing of Fisheries in the High Seas) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा अनावरण किया गया।
2. इसका भुवनेश्वर, ओडिशा में अनावरण किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (b)

प्रश्न: हाल ही में समाचारों में रहा ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ मुख्य रूप से किससे संबंधित है?
(a) अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क से निपटना
(b) भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट्स से निपटना
(c) इंडो-पैसिफिक में अवैध समुद्री तस्करी को रोकना
(d) क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से वैश्विक आतंकवादी वित्तपोषण की निगरानी करना
उत्तर (b)

प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड की पहली यात्रा थी।
2. दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाने का निर्णय लिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर (c)

GS TIMES की महीने-वार संकलित (compiled) MCQ PDF कैसे प्राप्त करें: एक माह के करेंट अफेयर्स क्विज व्याख्या सहित कम्पाइलेशन PDF में उपलब्ध है। आप एक माह की PDF 65 रुपये UPI के जरिए 9818187354 पर भुगतान करके अपनी ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। एक साल की PDF (प्रतिमाह अलग-अलग) भी 650 रुपये का भुगतान करके सब्सक्राइब कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए हमें व्हाट्सअप करें: 7428811251 पर या 9818187354 पर।

CLICK HERE: GS TIMES LAKSHYA UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST PDFs

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *