अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां

  • फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 वर्ष की आयु में दुबई में 24 फरवरी, 2018 को निधन हो गया।
  • उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु के शिवकासी में हुआ था।
  • उनके बचपन का नाम श्री अम्मा यांगेर अयप्पन था
  • उन्होंने तमिल, मलयाली, हिंदी, कन्नड़ व तेलुगु फिल्मों में काम किया।
  • उन्होंने अपनी फिल्मी जीवन की शुरुआत वर्ष 1969 में चार साल की उम्र में तमिल फिल्म थुनाइवान से की थी जिसमें उन्होंने भगवान मुरुगा का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने अपने जीवन की पहली मलयाली फिल्म में काम किया।
  • 1971 में उन्हें फिल्म ‘पूमपत्ता’ के लिए केरल राज्य पुरस्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला जो उनके जीवन का प्रथम फिल्म पुरस्कार था।
  • उनकी पहली हिंदी फिल्म जूली थी जो वर्ष 1975 में रिलीज हुयी थी जिसमें। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘सोलहवां सावन’ थी।
  • 1990 में उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार ने कलासरस्वती पुरस्कार से सम्मालित किया।
  • फिल्मफेयर (हिंदी) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार उन्हें वर्ष 1990 में चालबाज के लिए तथा 1992 में लम्हे फिल्म के लिए मिला।
  • वर्ष 2009 में उन्हें 33वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2017 में रिलीज हुयी ‘मॉम’ फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का जी सिने अवार्ड 2018 दिया गया था।
  • उन्होंने सात हिंदी फिल्मों दोहरी भूमिका निभायी जो किसी हिंदी फिल्म अभिनेत्री के लिए सर्वाधिक है।
  • उन्होने जयललिता के साथ ‘आदि पराशक्थि’ फिल्म में काम किया।
  • उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *