पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी स्मरणीय तथ्य

  • इकोलॉजी या पारिस्थितिकी का जनक किसे कहा जाता है? (ऑर्थर जॉर्ज टांसले)
  • अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ यानी आईयूसीएन का मुख्यालय कहां स्थित है? (ग्लैंड, स्विटजरलैंड में)
  • जैव विविधता शब्द का प्रथम प्रयोग वर्ष 1985 में किसने किया था? (वाल्टर जी. रॉसन ने)
  • कार्टाजेना एक अंतरराष्ट्रीय संधि है जिसका संबंध है: (जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल से)
  • रेड डाटा बुक किसके द्वारा जारी किया जाता है? (आईयूसीएन)
  • रेड डाटा बुक किन प्रजातियों के बारे में जानकारी देती है? (संकटापन्न)
  • यदि विश्व के सभी पादप मर जाते हैं तो सभी पशु किसकी कमी के कारण मर जाएंगे? (ऑक्सीजन)
  • दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रांति क्षेत्र क्या कहलाता है? (इकोटोन)
  • विश्व का सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाला जल पादप कौन सा है? (जल हायासिन्थ)
  • एक मनुष्य के जीवन को पूर्णरूप से धारणीय करने के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को क्या कहते हैं? (पारिस्थितीयक पदछाप)
  • सागरीय प्रवाल विरंजन (कोरल ब्लीचिंग) का सबसे अधिक प्रभावी कारक कौन सा है? (सागरीय जल के तापमान में वृद्धि)
  • वह वर्णक जो वनस्पति को पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से बचाता हैः (फाइकोसायनिन)
  • काजीरंगा किस जानवर के लिए ख्यात है? (गैंडा के लिए)
  • सर्वाधिक जैव विविधता कहां पायी जाती है? (उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में)
  • पारिस्थितिकी तंत्र के तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं? (जैव भूरासायनिक चक्र)
  • चिपको आंदोलन मूल रूप से किसके विरुद्ध था? (वन कटाई)
  • इकोमार्क किन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है? (पर्यावरण अनुकूल)
  • आईयूसीएन की स्थापना किस वर्ष व कहां हुयी थी? (1948, फ्रांस)
  • आईयूसीएन का मुख्यालय कहां है? (ग्लैंड, स्विटजरलैंड)
  • पारितंत्र के लिए निकेत (NICHE) शब्द का प्रथम प्रयोग किसने किया था? (ग्रीनेल्स ने 1971 में)
  • एक पारितंत्र में प्रत्येक प्रजाति की विशिष्ट कार्यात्मक भूमिका को क्या कहा जाता है? (निकेत)
  • वह प्रक्रिया जिसके द्वारा किसी क्षेत्र में पायी जाने वाली वनस्पति और जंतु प्रजातियों के समुदाय समय के साथ दूसरे समुदाय में परिवर्तित हो जाते हैं, क्या कहलता है? (पारिस्थितिकीय अनुक्रम)
  • पारिस्थितिकीय अनुक्रम शब्द का प्रथम प्रयोग किसने किया था? (हुल्ट ने)
  • सबसे स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र कौन सा है? (समुद्र)
  • जब मनुष्य बकरी का मांस खाता है, तो वह कौन सा उपभोक्ता कहलाता है? (द्वितीयक उपभोक्ता)
  • एपिफाइट्स (अधिपाद) वैसे स्थानों पर पाये जाते हैं जहां परः (वर्षा पूरे वर्ष होती है)
  • खाद्य श्रृंखला का निर्माण किनके द्वारा होता है? (उत्पादक, उपभोक्ता एवं अपघटक)
  • किसी पारितंत्र में ऊर्जा प्रवाह का सही मार्ग क्या है? (उत्पादक-शाकाहारी-मासांहारी-अपघटक)
  • मैंग्रोव वनस्पति का मुख्य घटक क्या है? (राइजोफोरा)
  • कंवेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी (जैविक विविधता पर सम्मेलन) कब प्रभावी हुआ? (29 दिसंबर, 1993)
  • नागोया प्रोटोकॉल का संबंध किससे है? (जैविक संसाधन)
  • आईची टार्गेट का संबंध किससे है? (जैव विविधता संरक्षण)
  • कंवेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी पर कब और कहां हस्ताक्षर हुआ था? (5 जून, 1992, रियो डी जेनेरियो में)
  • वर्ष 1992 में प्रथम पृथ्वी सम्मेलन कहां आयोजित हुआ था? (रियो डी जेनेरियो, ब्राजील)
  • वर्ष 2013-14 के अनुमानों के अनुसार किस देश में ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन सर्वाधिक है? (चीन में)
  • भारत की जलवायु परिवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय क्रिया योजना (Climate change action plan)) किस वर्ष प्रकाशित हुई? (वर्ष 2008 में)
  • भारत की जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (क्लाइमेट चेंज एक्शन प्लान) के तहत कितने मिशनों का उल्लेख किया गया है? (आठ)
  • कौन सा वायु प्रदूषक ऑक्सीजन की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से रक्त के हीमोग्लोबिन में घुल जाता है? (कार्बन मोनोऑक्साइड)
  • जैव विविधता के ह्रास का मुख्य कारण क्या है? (प्राकृतिक आवासीय विनाश)
  • भारत में कौन सा अधिनियम वन्य जीवों को संरक्षण प्रदान करता है? (वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972)
  • विश्व का सबसे बड़ा वनस्पतिक उद्यान (world’s largest botanical garden) कहां स्थित है? (क्यू, इंग्लैंड में)
  • कौन सी बायोडीजल की फसल है? (जेट्रोफा)
  • वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था? (1972 में)
  • अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस कब मनाया जाता है? (16 सितंबर को)
  • भारत में जैव-विविधता की दृष्टि से संतृप्त क्षेत्र कौन-सा है? (पश्चिमी घाट)
  • जैव विविधता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू क्या है? (पारिस्थितिक तंत्र का निर्वहन)
  • कौन प्रदूषण संकेतक पौधा है? (लाइकेन)
  • कौन-सा ऊर्जा स्रोत पर्यावरण को स्वच्छ रखने क लिए सर्वोत्तम है? (सौर सेल)
  • ‘ग्रीन इण्डेक्स’ किसके द्वारा विकसित किया गया है? (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा)
  • भारत में जैव-विविधता की दृष्टि से धनी स्थान कौन है? (पश्चिमी घाट)
  • पर्यावरण का सन्तुलन बनाए रखने के लिए वनान्तर्गत क्षेत्रफल कितना प्रतिशत होना चाहिए? (33%)
  • ‘ग्रीन मफलर’ किससे सम्बन्धित है? (ध्वनि प्रदूषण से)
  • कौन विश्व का विशालतम पारिस्थितिकी तंत्र है? (समुद्र)
  • मीथेन गैस उत्पादन करने वाला कौन क्षेत्र है? (धान का खेत)
  • किस वर्ष पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पारित हुआ था? (1986)
  • भारत में अवस्थापित होने वाला पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन है? (कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान)
  • कौन द्वितीयक प्रदूषक नहीं है? (सल्फर डाइ-ऑक्साइड)
  • ओजोन बायोस्फीयर किससे बचाती है?(अल्ट्रा-वायलेट किरणों से)
  • जैव विघटित प्रदूषण किसे कहा जाता है? (वाहित मल को)
  • कुछ समुद्रीय जन्तु एवं कीट अंधेरे में अपने शरीर से प्रकाश उत्पन्न करते हैं। इस परिघटना को क्या कहते हैं? (फॉस्फोरेसेन्स और बायोल्युमिनिसेन्स)
  • जैव-विविधता का क्या अर्थ है? (एक निर्धारित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पादप एवं जन्तु)
  • पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है? (हरे पौधे)
  • सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र कौन है? (महासागर)
  • विलुप्त होने वाली प्रजातियों की सूचीबद्धता किसमें होती है? (रेड डाटा बुक में)
  • जलवायु परिवर्तन का क्या कारण है? (ग्रीन हाउस गैस, आजोन परत का क्षरण, प्रदूषण)
  • कौन-सा वायु प्रदूषण का एक जैव सूचक है? (लाइकेन)
  • अम्ल वर्षा, किसके द्वारा वायु प्रदूषण के कारण होती है? (कार्बन मोनोक्साइड)
  • अपने प्रदूषकों के कारण कौन-सी नदी ‘जैविक मरुस्थल’ कहलाती है? (दामोदर)
  • कौन-सी हरित गृह गैस नहीं है? (नाइट्रोजन)
  • राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग शोध संस्था कहां स्थित है? (नागपुर में)
  • भूमिगत जल को दूषित करने वाले अजैविक प्रदूषक कौन हैं? (आर्सेनिक)
  • 50 से अधिक देशों द्वारा समर्थित संयुक्त राष्ट्र का मौसम परिवर्तन समझौता कब प्रभावी हुआ? (21 मार्च, 1994 को)
  • विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? (5 जून को)
  • लाइकेन्स सबसे अच्छे किसके सूचक हैं? (वायु प्रदूषक के)
  • पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं? (जैव भू-रासायनिक चक्र)
  • एक मनुष्य के जीवन को पूर्ण रूप से धारणीय करने के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को क्या कहते हैं? (निकेत)
  • इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ इकोलॉजी एण्ड एनवायरनमेण्ट कहां अवस्थित है? (नई दिल्ली में)
  • हरिकेन द्वारा क्षति के मापन के लिए किसका उपयोग किया जाता है? (साफिर-सिम्पसन मापक)
  • कौन एक वैश्विक ऊष्मन के लिए उत्तरदायी नहीं है? (आर्गन)
  • कौन सा राज्य जनवरी 2016 में भारत का प्रथम जैविक राज्य घोषित हुआ था? (सिक्किम)
  • किसी जल निकाय में घनत्व प्रवणता को कौन दर्शाती है? (पिक्नोक्लाइन)
  • कौन एक जैविक अनुक्रमण की प्रावस्थाओं का सही क्रम है? (नग्नीकरण, प्रवास, आस्थापन, प्रतिक्रिया, स्थिरीकरण)
  • भारत में एग्रो-इकोलॉजिकल जोन्स (कृषि पारिस्थितिकीय क्षेत्रें) की कुल संख्या कितनी है? (15)
  • भारतीय वनस्पति शोध संस्थान कहां अवस्थित है? (लखनऊ में)
  • कौन सा ईंधन न्यूनतम पर्यावरण प्रदूषण उत्पन्न करता है? (संपीडित प्राकृतिक गैस-सीएनजी)
  • पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत क्या है? (वनस्पति में संरक्षित शर्करा)
  • समुद्री खरपतवार किसका महत्वपूर्ण स्रोत है? (आयोडीन का)
  • किसने सर्वप्रथम ‘गहन पारिस्थितिकी’ (डीप इकॉलोजी) शब्द का प्रयोग किया? (अर्नीज नेस ने)
  • अंतरराष्ट्रीय ‘टाइगर दिवस’ कब मनाया जाता है? (29 जुलाई को)
  • किसने तिब्बत पठार के ऊपर सन् 2005 में ‘‘आजोन आभामण्डल’’ (ओजोन हैलो) का पता लगाया था? (जी.डब्ल्यू. केन्ट मूर)
  • कौन वायु प्रदूषण से सम्बन्धि नहीं है? (युट्रोफिकेशन)
  • कौन से सूक्ष्मजीवी, जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग होते हैं? (सायनो बैक्टीरिया)
  • नेपाल एवं भारत में वन-जीवन संरक्षण प्रयासों के रूप में ‘सेव’ नामक एक नया संगठन प्रारंभ किया गया है। ‘सेव’ का उद्देश्य किसका संरक्षण करना है? (गिद्दों का)
  • राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान कहां अवस्थित है? (नागपुर में)
  • कोयला, पेट्रोल, डीजल आदि का दहन मूल स्रोत किसका है? (वायु प्रदूषण का)
  • भारत का सोलहवां जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र ‘शीत मरुस्थल’ कहां स्थित है? (हिमाचल प्रदेश में)
  • मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भू-अभियंत्रण द्वारा पैसिफिक महासागर के ऊपर ‘‘चमकीले बादल’’ उत्पन्न कर ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ने पर रोक लगाने का सुझाव दिया है। इसकी पूर्ति के लिए वातावरण में क्या छिड़का जाता है? (सिल्वर लवण)
  • गंगा नदी में बी.ओ.डी. सर्वाधिd मात्र में किस स्थान के मध्य पाया जाता है? (कानपुर एवं इलाहाबाद के मध्य)
  • स्वच्छ समुद्री जल में सूर्य की किरणें अधिकतम किस गहराई तक जा सकती है? (200 मी)
    (Updating soon–)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *