पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में पंजाब विश्वविद्यालय को चैम्पियन्स ट्रॉफी

ओडिशा के भुवनेश्वर में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का 1 मार्च 2020 को समापन हो गया ।
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ 17 स्वर्ण, 19 रजत और 10 कांस्य सहित 46 पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा और चैम्पियन्स ट्रॉफी अपने नाम कर लिया ।

सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और सत्रह स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य सहित 37 पदक जीते। पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला तीसरे स्‍थान पर रहा और 13 स्वर्ण, 6 रजत और 14 कांस्य सहित 33 पदक अपने नाम किये।
इन खेलों में कुल 113 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।

आखिरी दिन कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की सबसे तेज़ महिला धावक दुतीचंद ने 200 मीटर फाइनल में 23 दशमलव 66 सैकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।

मुम्बई विश्वविद्यालय की कीर्ति विजय भोइते ने 24 दशमलव 98 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता, जबकि उत्कल विश्वविद्यालय की दीपाली महापात्रा ने 25 दशमलव 19 सेकंड लेकर कांस्य पदक जीता।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *