डॉ. गुरचरण सिंह कलकत-हरित क्रांति के पॉयनीयर का निधन

 

  • भारत में हरित क्रांति के पॉयनीयर के रूप में ज्ञात कृषि विज्ञानी डॉ. गुरचरण सिंह कलकत का 92 वर्ष की आयु में चंडीगढ़ में 27 जनवरी, 2018 को निधन हो गया।
  • पंजाब के होसियारपुर में 1926 में जन्में कलकत भारत के कृषि आयुक्त रह चुके थे।
  • वे पंजाब राज्य किसान आयोग आयोग के भी संस्थापक अध्यक्ष थे।
  • वे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति (1998-2001) भी रहे।
  • जब वे पंजाब के कृषि निदेशक थे, तभी देश में ग्रीन रिवोल्युशन हुयी जिसने पंजाब ही नहीं भारत की कृषि की दशा व दिशा को ही मोड़ दिया और भारत खाद्यान्न में आत्मनिर्भर हो गया।
  • उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी काम किया। वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक के वरिष्ठ कृषिविज्ञानी के रूप में उन्होंने घाना एवं नाइजीरिया में कृषि संबंधी सुधार किये।
  • उन्हें उपर्युक्त उपलब्धियों के लिए लिए पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *