असम में परजीवी ऑर्किड फूल प्रजाति की खोज

  • असम के वनाधिकारी जतींद्रा शर्मा ने असम में जापानी ऑर्किड (Japanese orchid) प्रजाति के एक फूल की खोज की है। यह एक परजीवी फूल है।
  • इसका नाम लेकानोर्किस ताइवानियाना (Lecanorchis taiwaniana) है और भारत के सबसे छोटे आर्किड में से एक है।
  • जापानी जर्नल ऑफ बॉटनी में प्रकाशित खोज रिपोर्ट के अनुसार यह एक ‘माइकोहेटेरोट्रोफ’ (mycoheterotroph) है। यह उन परजीवी पौधों में से एक है जिसने प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को त्याग दिया है।
  • गौरतलब है कि भारत में ऑर्किड की लगभग 1300 प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें 800 पूर्वोत्तर राज्यों में पाई जाती हैं। 300 प्रजातियां पश्चिमी घाट में और 200 प्रजातियां पश्चिमोत्तर हिमालय में पायी जाती हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *