सिम्बाकुब्वा कुतोकाफ्रिका-केन्या में मिला शेर जैसे विशाल जानवर का जीवाष्म

  • केन्या के नैरोबी संग्रहालय में रखे विशाल जीव के जीवाष्म के अध्ययन का हाल में परिणाम जारी किया गया है।
  • नैंसी स्टीवेंस एवं मैथ्यु बोर्थ्स द्वारा किए अध्ययन के अनुसार यह जीवाष्म ‘सिम्बाकुब्वा कुतोकाफ्रिका’ (Simbakubwa kutokaafrika) नामक दैत्याकार स्तनधारी जानवर का है जो आज से 22 मिलियन वर्ष पहले अफ्रीका के जंगलों में विचरण किया करता था। स्वाहिल भाषा में इस जानवर का मतलब होता है ‘अफ्रीका का विशाल शेर’।
  • हालांकि शेर जैसा नाम होने के बावजूद यह जानवर शेर का करीबी रिश्तेदार नहीं था। वास्तव में यह विलुप्त स्तनधारी हायनोडौंट्स समूह का प्राचीनतम सदस्य था। हायना के जैसा दांत होने के कारण इसे समूह का माना गया है परंतु यह हायना परिवार से भी संबंधित नहीं था।
  • उस काल में पृथ्वी पर विचरण करने वाला व मांस खाने वाला सबसे बड़े जानवरों में से एक था सिम्बाकुब्वा।
  • आज पृथ्वी पर मोजूद सभी जानवरों से विशाल था सिम्बाकुब्वा, यहां तक कि ध्रुवीय भालूओं से भी बड़ा।
  • इस जानवर की खोपड़ी गैंडा के आकार था तथा आठ इंच का कैनाइन दांत केला के समान था।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *