देश भर में मछली क्रायोबैंक की स्थापना की घोषणा

Representative image


केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने 10 जुलाई, 2020 को देश भर में मछली क्रायोबैंक (Fish Cryobanks) स्थापित करने की घोषणा की है जो विश्व में इस तरह का पहला बैंक होगा।

इस क्रायोबैंक का उद्देश्य मत्स्य पालन में संलग्न लोगों को उनकी जरूरत के मछली शुक्राणु (fish sperm) हर समय उपलब्ध कराना है।

10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस (National Fish Farmers Day) के अवसर पर मत्स्य क्रायोबैंक की स्थापना की घोषणा की गई।

केंद्र सरकार को आशा है कि इस कदम से देश में मछली उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय मत्स्य आनुवांशिकी संसाधन ब्यूरो के सहायोग से राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड इस क्रायोबैंक की स्थापना करेगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *