हरियाणा चौथे खेलो इंडिया युवा खेलों की मेजबानी करेगा

केन्द्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 जुलाई 2020 चौथे खेलो इंडिया युवा खेलों की घोषणा करते हुए कहा कि यह खेल हरियाणा में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों का आयोजन अगले वर्ष (2021 ) टोक्यो ओलंपिक के बाद होगा। ये खेल हरियाणा के पंचकूला में होंगे।

स्टार स्पोर्ट्स खेलो इंडिया युवा खेलों का आधिकारिक प्रसारण भागीदार होगा।

हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेलों के तीनों संस्करणों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यह राज्य 2019 और 2020 में (2020 में 200 पदकों और 2019 में 159 पदकों के साथ) दोनों वर्ष में दूसरे स्थान पर आए, वहीं 2018 में 102 पदक (38 स्वर्ण, 26 रजत, 38 कांस्य) जीता।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *