अमेरिकी कांग्रेस के लिए भारतीय मूल के चार सदस्य निर्वाचित

  • अमेरिका में 6 नवंबर, 2018 को हुए मध्यावधिा चुनावों में भारतीय मूल के चार सदस्य पुननिर्वाचित हुए हैं। इससे पहले भी भारतीय मूल के चार सांसद अमेरिकी संसद के सदस्य थे। अर्थात भारतीय मूल के लोग अमेरिकी संसद् में अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने में सफल नहीं रहे।
  • भारतीय मूल के जो चार सदस्य पुननिर्वाचित हुए हैं, वे हैंः अमी बेरा (कैलिफोर्निया, सातवां जिला), आरओ खन्ना (कैलिफोर्निया, 17वां जिला), राजा कृष्णमूर्ति (इलिनोइस) और प्रमिला जयपाल (वाशिंगटन)।
  • इलिनोइस में राजा कृष्णमूर्ति के खिलाफ भारतीय मूल के ही जीतेंद्र दिगांवकेर चुनावी मैदान में थे।

पहली बार दो मुस्लिम महिला अमेरिकी कांग्रेस में

  • 6 नवंबर को हुए चुनाव में पहली बार दो मुस्लिम महिला अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुयीं हैं।
  • इल्हान ओमर मिनिसोटा से डेमोक्रेट पार्टी की टिकट से चुनाव जीती हैं। वे सोमालियाई मूल की अमेरिकी हैं।
  • रशिदा त्लेब मिशिगन से चुनाव जीती हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *