भारत सहित आठ देशों को ईरान से तेल आयात की छूट

  • अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने 5 नवंबर, 2018 को कहा कि भारत सहित आठ देश अब ईरान से तेल आयात कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन देशों को, ईरान से तेल आयात पर लगे प्रतिबंधों से अस्थाई रूप से छूट दे दी गई है।
  • श्री पोम्पियो ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन के, ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने के बाद इन देशों का फारस की खाड़ी के देशों से तेल का आयात बहुत कम हो गया था।
  • जिन देशों को ईरान से तेल आयात से छूट प्रदान की गईं है, वे हैंः भारत, चीन, जापान, इटली, यूनान, दक्षिण कोरिया, ताईवान एवं तुर्की।
  • ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा अमेरिकी प्रतिबंध 5 नवंबर, 2018 को लागू हो गया। इस प्रतिबंध में ईरान की तेल कंपनियों के साथ बैंक भी शामिल हैं और जो देश ईरान से तेल आयात बंद नहीं करते हैं उन्हें दंड भुगतना पड़ सकता है।
  • उल्लेखनीय है कि अमेरिकी ट्रम्प प्रशांसन ने वर्ष 2015 में ईरान एवं छह देशों के बीच हुए परमाणु समझौता ‘ज्वाइंट कंप्रीहेंशिव प्लान फॉर एक्शन’ (Joint Comprehensive Plan of Action-JCPOA) को समाप्त करने की घोषणा की थी। इस समझौता से तेहरान परमाणु कार्यक्रम पर 12 वर्षों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया था। परंतु अब फिर से पूर्व की स्थिति वापस आ गई है।
  • गौरतलब है कि भारत दुनिया में तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। वह अपनी अस्सी प्रतिशत से अधिक तेल जरूरतें आयात से पूरी करता है।
  • इराक एवं सऊदी अरब के पश्चात ईरान, भारत में तेल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत अपनी जरूरत का 10 प्रतिशत तेल ईरान से आयात करता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *