भारत, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के अनुसार वर्ष 2014-18 के बीच भारत, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शस्त्र आयातक था।
  • रिपोर्ट के अनुसार अब सऊदी अरब विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। वहीं पाकिस्तान 11वें स्थान पर है।
    आलोच्य अवधि (2014-18) में भारत ने कुल वैश्विक शस्त्र आयात में 9.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी की जबकि सऊदी अरब का हिस्सा 12 प्रतिशत था।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार 2009-13 की तुलना में 2014-18 में भारत में हथियार आयात में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह रही विदेशी आपूर्तिकर्त्ताओं के लाइसेंस के अंदर उत्पादित हथियार देने में विलंब था।
  • वर्ष 2014-18 के बीच भारत में 58 प्रतिशत हथियार रूस से आयातीत किए गए जो 2009-13 की अवधि के 76 प्रतिशत से कम है।
  • वर्ष 2014-18 में हथियारों के पांच सबसे बड़े निर्यातक देश थेः यूएसए, रूस, फ्रांस, जर्मनी एवं चीन।

सबसे बड़ा हथियार आयातक

देश वैश्विक हथियार आयात में हिस्सेदारी प्रतिशत

1. सऊदी अरब 12 प्रतिशत

2. भारत 9.5 प्रतिशत

3. मिस्र 5.1 प्रतिशत

4. आस्ट्रेलिया 4.6 प्रतिशत

5. अल्जीरिया 4.4 प्रतिशत

6. चीन 4.2 प्रतिशत

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *