भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (आईएएफटीएक्स)-2019

  • भारतीय अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (आईएएफटीएक्स)-2019 18 से 27 मार्च 2019 तक पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में होने जा रहा है।
  • यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास भारत और एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों के साथ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मानवीय मूल्यों को बढ़ाने और संयुक्त शांति अभियानों को गति देना है।
  • इस अभ्यास से संबंधित प्रारंभिक योजना दिसंबर 2018 में आयोजित सम्मेलन में ही तैयार कर लिया गया था।
  • आईएएफटीएक्स-2019 (Indian Africa Field Training Exercise (IAFTX -2019) अफ्रीकी महाद्वीप के सदस्य राष्ट्रों के साथ बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और इससे इन देशों के साथ पहले से ही मजबूत रणनीतिक सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *