अंतरराष्ट्रीय यूएन शांतिस्थापक दिवस 2019

  • अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers) 29 मई, 2019 को आयोजित किया गया।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य यूनिफॉर्म एवं सिविलियन लोगों के अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि देने तथा शांति स्थापना के क्रम में अपनी जान गंवा देने वाले 3800 शांतिस्थापकों को सम्मानित करना है।
  • थीमः वर्ष 2019 के इस दिवस की मुख्य थीम थी-‘नागरिकों की सुरक्षा, शांति की सुरक्षा’ (Protecting Civilians, Protecting Peace)
  • उल्लेखनीय है कि पहला यूएन शांति स्थापना मिशन की स्थापना 29 मई, 1948 को तब हुयी थी जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने मध्य पूर्व में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों की तैनाती की अनुमति प्रदान की थी।
  • तब से 10 लाख से अधिक पुरुष एवं महिला शांति बहाली दूत यूएन के 72 शांतिस्थापना मिशनों में अपना योगदान दे चुके हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में बल संख्या के हिसाब से योगदान देने वाला भारत चौथा सबसे बड़ा देश है। अभी तक भारत ने 6400 से अधिक शांति दूतों को तैनात किया है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *