इवान्का ट्रम्प द्वारा ‘महिलाओं का वैश्विक विकास एवं समृद्धि पहल’ का शुभारंभ

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पुत्री इवान्का ट्रम्प ने 7 फरवरी, 2019 को वाशिंगटन में ‘महिलाओं का वैश्विक विकास एवं समृद्धि पहल’ (Women’s Global Development and Prosperity Initiative: WGDP) का शुभारंभ किसने किया।
  • यह पहल व्हाइट हाउस द्वारा आरंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विश्व के विकासशील देशों की 5 करोड़ महिलाओं को अगले छह वर्षों (2025) में आर्थिक तौर पर सशक्त करना है।
  • इस अमेरिकी पहल में अमेरिकी विदेश विभाग, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् एवं अन्य एजेंसियां शामिल हैं।
  • इस पहल का नेतृत्व इवान्का ट्रम्प कर रही हैं जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार भी हैं।
  • इस पहल के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा 50 मिलियन डॉलर की राशि आवंटित की गई है। सरकार ने यूपीएस व पेप्सी जैसी कंपनियों से सहयोग की अपेक्षा की है।
  • हालांकि कुछ आलोचकों के अनुसार 5 करोड़ लोगों के लिए 50 मिलियन डॉलर काफी कम है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *