पेरिस का नोट्रे डेम कैथेड्ल का गौरवपूर्ण इतिहास

  • पेरिस स्थित आइकॉनिक नोट्रे डेम चर्च में 15 अप्रैल, 2019 को भयानक आग लग गई थी जिससे इसके भीतर का छत जलकर नष्ट हो गया जो लकड़ी का बना था। इस आग ने इसकी सुंदर मीनार को भी अपनी चपेट में ले लिया।
  • नोट्रे डेम, जिसका मतलब है ‘आवर लेडी’, पेरिस के आर्कविशप का आसन भी है। यह कई युद्धों एवं क्रांतियों का गवाह है और इन संकटों की दौर से बचकर निकलने में सफल रहा है। यह महान गोथिक चर्चों में से एक और पाश्चात्य वास्तुशास्त्र का प्रतिनिधि भी है।
  • इसका निर्माण फ्रांस के राजा लुइस सातवें के समय 1163 में आरंभ हुआ और 1345 में जाकर पूर्ण हुआ।
  • यह एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है और पूरे विश्व में पेरिस की शान के रूप में जाना जाता है। यह अपनी पेंटिंग, धार्मिक कलाकृतियों, वास्तुकला इत्यादि के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
  • इंग्लैंड के राजा हेनरी-VI को 1431 में तथा नेपोलियन बोनापार्ट को 1804 में फ्रांस के सम्राट का ताज इसी चर्च में पहनाया गया था।
    यहां प्रतिवर्ष 1.3 करोड़ पर्यटक आते हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *