सत्यजीत रॉय की ‘पाथेर पंचाली’ बीबीसी की विदेशी भाषा की 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल

  • बीबीसी द्वारा जारी विदेशी भाषा की विश्व की 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में सत्यजीत रॉय की फिल्म महान फिल्म ‘पाथेर पंचाली’ को भी शामिल किया गया है।
  • सूची में यह फिल्म 15वें स्थान पर है।
  • विश्व के 43 देशों के 200 से अधिक शहरों में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ 100 फिल्मों की सूची जारी की गई है।
  • इस सूची में अकिरा कुरोसावा की ‘सेवेन समुराई’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (सर्वोच्च रैंक) घोषित किया गया है।
  • पाथेर पंचाली सत्यजीत रॉय की ‘द अपू त्रयी फिल्में’ (द अपू त्रियोलॉजी) में शामिल हैं। अपू त्रयी की तीन फिल्में हैंः पाथेर पंचाली (1955), अपराजितो (1956) व द वर्ल्ड ऑफ अपू (1959)।
  • पाथेर पंचाली सत्यजीत रॉय द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। यह फिल्म विभूतिभूषण बंद्योपाद्धयाय की 1929 की इसी नाम के उपन्यास पर आधाारित है।
  • विश्व की 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में 27 फ्रांसीसी, 12 मंदारिन, 11 इटालियन व 11 जापानी भाषा की फिल्में हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *