पोलर वोर्टेक्स की चपेट में संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका पोलर वोर्टेक्स (Polar vortex) की गहन चपेट में है। इस आर्कटिक मौसम के कारण वहां कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है। पोलर वोर्टेक्स की वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका में कई जगह तापमान शून्य से 50 डिग्री नीचे तक चली गई है।

क्या है पोलर वोर्टेक्स?

  • संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार पृथ्वी के दोनों ध्रुवों के आसपास का निम्न दबाव एवं ठंडी हवा का बड़ा क्षेत्र है पोलर वोर्टेक्स । ध्रुवों पर यह हमेशा मौजूद रहता है परंतु गर्मियों में यह कमजोर पड़ जाता है जबकि सर्दी के मौसम में यह मजबूत हो जाता है।
  • वोर्टेक्स का मतलब है घड़ी की विपरीत दिशा में हवा का बहना जो ठंडी हवा को ध्रुवों के पास बनाए रखता हैै।
    सर्दी के मौसम में उत्तरी गोलार्द्ध में पोलर वोर्टेक्स का विस्तार हो जाता है और जेट स्ट्रीम की मदद से ठंडी हवा को दक्षिण की ओर मोड़ देता है।
  • सदिर्यों के समय यह नियमित अंतराल पर घटित होता है और संयुक्त राज्य अमेरिका में आर्कटिक हवाओं की झोकों के लिए यह जिम्मेदार होता हे।
  • वैसे पोलर वोर्टेक्स केवल संयुक्त राज्य अमेरिका तक सीमित नहीं है। यूरोप एवं एशिया का कुछ हिस्सा भी इसकी चपेट में आता है

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *