सत्यरुप सिद्धांत-विश्व की सातों सर्वोच्च चोटियां फतह करने वाला सबसे युवा

पश्चिम बंगाल के सत्यरुप सिद्धांत 4285 फीट ऊंची अंटार्कटिका की माउंट सिडले चोटी पर 16 जनवरी, 2019 को कदम रखते ही सभी महादेशों की सातों सर्वोच्च चोटियों एवं ज्वालामुखी चोटियों को फतह करने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन गए।

  • माउंट सिंडले चोटी फतह करते समय उनकी उम्र 35 वर्ष, 274 दिन थी। उन्होंने वर्ष 2012 से 2019 के बीच यह उपलब्धि हासिल की।
  • गिनिज बुक ऑफ रिकॉड्स के मुताबिक यह रिकॉर्ड इससे पहले आस्ट्रेलिया के डैनियल बुल के नाम था जिसने 2017 में 36 वर्ष और 157 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया था।
  • इसके साथ ही सिद्धांत ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्होंने सातों महादेशों की सातों चोटियों एवं सातों ज्वालामुखीय चोटियों को फतह किया है।

सातों महादेशों की सात सर्वोच्च चोटियां

  1. माउंट एवरेस्ट (नेपाल, एशिया): 8848 मीटर
  2. माउंट एल्बरस (रूस, यूरोप): 5642 मीटर
  3. माउंट किलिमंजारो (तंजानिया, अफ्रीका): 5895 मीटर
  4. माउंट विंसन मॉसिफ (अंटार्कटिका): 4892 मीटर
  5. माउंट अकोन्कागुआ (अर्जेंटीना, द- अमेरिका): 6961 मीटर
  6. माउंट डेनाली (यूएसए, उ- अमेरिका): 6194 मीटर
  7. कार्स्टेंस्ज पिरामिड (ओसेनिया): 4884 मीटर

सात सर्वोच्च ज्वालामुखी चोटियां

  1. ओजोस देल सलाडो (चिली): 6893 मीटर
  2. माउंट किलिमंजारो (तंजानिया): 5895 मीटर
  3. माउंट एल्बरस (रूस): 5642 मीटर
  4. माउंट पिको ओरिजाबा (मैक्सिको): 5636 मीटर
  5. माउंट दमावंद (ईरान): 5610 मीटर
  6. माउंट गिलुवे (पापुआ न्यू गिनी): 4368 मीटर
  7. माउंट सिडले (अंटार्कटिका): 4285 मीटर

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *