बांग्लादेश होकर गुवाहाटी एवं कोलकाता के बीच क्रूज सेवा आरंभ

  • लक्जर सवारी क्रूज ‘एमवी महाबाहु ने 29 अप्रैल, 2019 को गुवाहाटी से बांग्लादेश होते हुए कोलकाता की यात्रा आरंभ किया।
  • सीमापारीय अंतर्देशीय जल परिवहन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • यह यात्रा 30 सवारियों को लेकर पांडु बंदरगाह से आरंभ हुयी और 17 दिन यात्रा पर रहेगी। इस यात्रा में पर्यटकों को यूनेस्को के तीन विरासत स्थल सुंदरबन, बागेरहट नामक मस्जिद शहर (बांग्लादेश) तथा मानस राष्ट्रीय उद्यान असम देखने को मिलेगा।
  • उल्लेखनीय है कि भारत एवं बांग्लादेश के बीच इस संबंध में एक प्रोटोकॉल मार्ग पर अक्टूबर 2018 में हस्ताक्षर किया गया था जिसमें चार नदियों के माध्यम से सीमापारीय अंतर्देशीय परिवहन की बात की गई थी। ये चार नदियां हैंः असम में ब्रह्मपुत्र,
  • बांग्लादेश में जमुना एवं पद्मा तथा पश्चिम बंगाल में गंगा। इनके अलावा कुछ छोटी नदियां भी शामिल हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *